सोलर लाइट कैसे बनायें
जैसे जैसे ऊर्जा की मांग बढती जा रही है लोग ऊर्जा के नए नए स्रोत ढूढ़ कर उनका इस्तेमाल भी कर रहे हैं और सौर ऊर्जा तो इस समय बहुत तेज़ी से विकसित हो रही है जिसके काफी बड़े बड़े प्लांट लगाये जा रहे हैं और तो और घरों, ऑफिसों में भी बिजली के लिए सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं. मार्किट में इस समय काफी अच्छे solar products भी available हैं जिनमे एक solar LED street light भी है. Solar street light का इस्तेमाल रात के समय में सड़कों, बगीचों आदि सार्वजनिक स्थानों पर अब काफी देखने को मिलता है. बहुत से लोग इन्टरनेट पर भी सर्च करते हैं कि solar light कैसे काम करती है और कैसे बनाई जाती है, तो चलिए हम बात करते हैं “How to make Solar street light in Hindi”.
WORKING OF SOLAR STREET LIGHT/ सोलर स्ट्रीट लाइट कैसे काम करती है
Solar light का सबसे अहम् किरदार होता है solar panel का, जिसको दो हिस्सों में बांटा जाता है, एक Charging system जिसमें सोलर पैनल से बैटरी जुडी होती हैं और दुसरा lighting system जिसमें बैटरी से LED lights जुडी होती हैं.Business start of the brick manufacturer in Hindi
Charging system: यहाँ मैने नीचे एक circuit diagram दिया है जिसमें 16V/5W का सोलर पैनल बैटरी को दिन के समय में सूरज की रौशनी से चार्ज करता है. बैटरी को charge करने के लिए DC voltage की जरुरत होती है जिसको regulate करने के लिए regulator का use किया जाता है, जिससे बैटरी को constant voltage मिले. रात के समय में जब बैटरी charge नही होती तब solar panel में बैटरी से reverse current flow हो सकता है जिससे पैनल के खराब होने का ख़तरा बढ़ जाता है इसलिए यहाँ circuit में एक diode भी use किया गया है पैनल की safety के लिए. बैटरी charging के indication के लिए एक LED भी use की गयी है जिससे पता चलता रहता है कि बैटरी charge हो रही है.Honey Processing Business How to Make it in Hindi
Lighting system: यहाँ पर 12V/1Ah की lead acid battery use की गयी है. सबसे पहले हमें ये जरुर ध्यान में रखना है कि बैटरी के load से ज्यादा उस पर load ना दिया जाए, जितनी बैटरी की capacity है उससे थोड़ा कम ही load दिया जाए नही तो बैटरी के जल्दी खराब होने की संभावनाए बढ़ जाती हैं.How to Start Sweet Box Making Business kitni Hogi kamai
एक स्विच भी use किया गया है जिससे जब लाइट जलानी हो तो स्विच को ON कर दें. यहाँ 3.3 volt 30mA की white colour की LEDs use की गयी हैं.Production of Rice and Rice Mill Business Tips in Hindi
REQUIRED MATERIAL:
1). 16V/5W solar panel
2). 12V/1Ah lead acid battery
3). 3.3 volt 30mA white LEDs (15 nos.)
4). Diode IN4001 (01 nos.)
5). Red LED for indication (01 nos.)
6). 1k resistor (01 nos.)
7). 50ohm resistor (01 nos.)
8). 47ohm resistor (05 nos.)
9). 100uF capacitor
10). 7812 regulator IC
CIRCUIT DIAGRAM:
STEPS TO MAKE SOLAR STREET LIGHT:
1). सबसे पहले एक छोटा सा pcb board लेकर उस पर circuit diagram के according सभी components mount करके solder कर लें. Diode और LED के + और – pin का ध्यान जरुर रखें और IC 7812 की भी पहली और तीसरी pin को पहले देख कर ही लगाएं.
2). ON-OFF switch को अच्छे से fit करें और उसको pcb board के output pin और LEDs के board से connect करें.
3). एक दुसरे बड़े pcb board में सभी LEDs और उनके resistors को अच्छे से connect करके solder करें.
4). अब circuit diagram को ध्यान में रखते हुए बैटरी के connection करें.
5). अब सोलर लाइट को use करने से पहले उसको 5-6 घंटे सूरज की रौशनी में रखकर उसको अच्छे से चार्ज कर लेना चाहिए, और चार्ज होने के बाद ही उसको ON करना चाहिए.
























































